पंचगौरव योजना क्या है? पंचगौरव योजना की पूरी लिस्ट
पंचगौरव योजना राजस्थान सरकार द्वारा चली जा रही है फ्लैगशिप योजना है जिसका उद्देश्य प्रत्येक जिले से 5 तत्वों (उत्पाद) चयनित किया गया है जिससे राज्य की पंचमुखी विकास को बढ़ावा मिल सके यह योजना राजस्थान को देश में नई पहचान दिलाएंगी प्रदेश की ग्रामीणों अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण पृष्ठभूमि को वैश्विक स्तर पहुँचाने, युवाओं को नए अवसर प्रदान करने के लिए मजबूत करेगी !

पंचगौरव योजना क्या है?
राजस्थान सरकार द्वारा पंचगौरव योजना की शुरुआत 17 दिसंबर 2024 को आयोजना विभाग द्वारा की थी जिसके माध्यम से राज्य में प्रत्येक जिले के पांच उत्पाद को बढ़ावा दिया गया जिन्हें पंचगौरव कहां गया है
प्रत्येक तत्व (उत्पाद) हेतु नोडल विभाग निर्धारित किये गए है :-
एक उपज – कृषि विभाग
एक प्रजाति – वन विभाग
एक खेल – खेल विभाग
एक उत्पाद – उद्योग विभाग
एक पर्यटन स्थल – पर्यटन विभाग
राज्य सरकार ने बजट 2025 26 में राज्य सरकार द्वारा इस योजना को गति प्रदान करने के लिए 550 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
पंचगौरव योजना के मुख्य उद्देश्य
- पंचगौरव योजना का मुख्य उद्देश्य है जिले की आर्थिक ,ऐतिहासिक, धरोहरों को संरक्षण रखना तथा स्थानीय शिल्प, उत्पाद, कला को संरक्षण प्रदान करना ,स्थानीय क्षमताओं को बढ़ावा
- जिले में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करना तथा जिले के मध्यम वर्ग के लोगों को विकसित करना
- जिले की प्रमुख वनस्पति प्रजातियों को संरक्षण वैज्ञानिक एवं व्यवसायिक प्रयोग को बढ़ावा देना खेल के जरिए युवाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना
- जिले के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटनों को संरक्षण प्रदान करना वैश्विक सुविधाएं विकसित करना सभी जिलों को समान रूप से विकास को बढ़ावा देना
लाभान्वित वर्ग: किसान ,शिल्पकार ,पर्यटक ,युवा खिलाड़ी व स्थानीय जन समुदाय
