मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MMA) योजना 2025: पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया व पूरी जानकारी (UPDATED 2025)

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MMA) योजना 2025: पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया व पूरी जानकारी (UPDATED 2025)

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के हर नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की शुरुआत की जिसमें आर्थिक रूप कमज़ोर परिवारो को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाए से राहत दिलाना है !

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना 2025
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना 2025:

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना क्या है?

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (पूर्व नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना) राज्य स्तरीय स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे गरीब, बीपीएल, कमजोर वर्ग परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस फ्री इलाज मिले, ताकि उन्हें इलाज के समय पैसे की चिंता न करनी पड़े। जब किसी परिवार को बड़ी बीमारी या बड़ा ऑपरेशन करवाना पड़ता है, तो खर्च बहुत ज्यादा होता है। यह योजना उन परिवारों को ऐसे भारी खर्चों से आर्थिक सुरक्षा देता है

योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना में शामिल परिवारों, छोटे और सीमांत किसानों, संविदा कर्मियों और कोविड-19 के लाभार्थी परिवारों का पूरी तरह मुफ्त स्वास्थ्य बीमा किया गया है। इन्हें किसी भी तरह का पैसा नहीं देना पड़ता

जो परिवार इन श्रेणियों में नहीं आते, वे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति वर्ष 850 रुपये देकर योजना में शामिल होना होगाबाकी का प्रीमियम राज्य सरकार खुद भरती है। इस तरह सभी परिवार बहुत कम खर्च में बड़े से बड़ा इलाज भी कैशलेस तरीके से करवा सकते हैं।

(MMA) योजना की प्रमुख विशेषताएँ-

  • इस योजना में बीमा कम्पनी को प्रति परिवार प्रतिवर्ष 1965 रुपए की प्रीमियम राशि का भुगतान किया जाता है
  • योजना के तहत् प्रति परिवार प्रतिवर्ष 25 लाख रूपये का कैशलेस उपचार प्रदान किया जा रहा है!
  • योजना के तहत, विभिन्न बीमारियों और उपचारों के लिए 2300 से ज़्यादा पैकेजों को शामिल किया गया है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त इलाज मिल सके, जिसमें कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज भी शामिल हैं. 
  • इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की गई जिससे क राज्य से दूसरे राज्य जाकर भी अपना राशन या मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकें 
  • मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MMA) जिसके तहत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 73 नए डे-केयर पैकेज जोड़े गए 
  • शिशुओं के उपचार के लिए 419 पीडियाट्रिक्स पैकेज को शामिल किया गया
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना 2025: पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया व पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना 2025

 मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना पात्रता (Eligibilit )

✔ बीपीएल/खाद्य सुरक्षा लाभार्थी

राशन कार्ड धारक व NFSA परिवार।

✔ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले

✔ सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग

 योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (Online Registration Process – 2025)

  1. राजस्थान में MAA के लिए आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले राज्य सरकार का आधिकारिक पोर्टल खोलना होगा https://share.google/DwelCavrw4QbBXxG
  2. sso.rajasthan.gov.in अकाउंट से लॉगिन करें
  •      यदि आपके पास पहले से SSO / ई-मित्र (eMitra) खाता है, तो उसी से लॉगिन करें।

3. पंजीकरण (Registration) फॉर्म भरें
फॉर्म में अपने परिवार का विवरण, आधार/जन-आधार या राशन-कार्ड आदि जानकारी भरें।
यदि आपका परिवार पहले से स्वतः पात्र है (जैसे NFSA/SECC सूची, लघु-सीमांत किसान, कोविड-अनुग्रह           आदि), तो प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ता है; अन्य परिवारों को वार्षिक प्रीमियम दे कर पंजीकरण           करना होता है।

4. ₹850 (यदि लागू हो) का प्रीमियम जमा करें

5. पंजीकरण की पुष्टि और कार्ड डाउनलोड करें

6. लाभ उठाने के लिए अस्पतालों की सूची देखें
योजना से जुड़े सरकारी या निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करा सकते हैं। योजना के तहत        कैशलेस इलाज मिलेगा।

योजना में आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

आधार कार्ड

जनाधार कार्ड (कुछ राज्यों में अनिवार्य)

राशन कार्ड

परिवार पहचान पत्र (Family ID)

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

निवास प्रमाण पत्र

 

 

 

Leave a Comment