लाडो प्रोत्साहन योजना 2025। बेटी जन्म पर सरकार दे रही है 1.50 लाख रूपए l

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025। बेटी जन्म पर सरकार दे रही है 1.50 लाख रूपए

परिचय 

गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और संपूर्ण विकास के लिए शुरू की गई ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ की राशि राज्य सरकार ने 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए कर दी है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। योजना के तहत गरीब परिवार की बालिका के जन्म पर सरकार की ओर से 1.50 लाख रुपए का संकल्प पत्र दिया जाएगा।

यह योजना 01.08.2024 से पूरे प्रदेश में लागू की गई है

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025। बेटी जन्म पर सरकार दे रही है 1.50 लाख रूपए
लाडो प्रोत्साहन योजना 2025। बेटी जन्म पर सरकार दे रही है 1.50 लाख रूपए

 

🔵लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य 

बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और बेटी-भ्रूण हत्या तथा लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुप्रथाओं को कम करना।

बचपन में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सुनिश्चित करना और स्कूल-छोड़ने की दर को कम

बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें

बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना।

लिंगानुपात में सुधार करना।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना।

कन्या भ्रूण हत्

🔵लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभ 

 किश्त 1- चिकित्सा संस्थानों में बालिका के जन्म पर 2500 रुपए

किश्त 2- बालिका की आयु एक वर्ष पूर्ण होने एवं समस्त टीकाकरण पर 2500

किश्त 3 – राजकीय विद्यालय / राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर 4000

किस्त 4- राजकीय विद्यालय/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में बालिका के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 5000

किश्त 5- राजकीय विद्यालय/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में बालिका के कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर 11000

किश्त 6 – राजकीय विद्यालय/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में बालिका के कक्षा 12 में प्रवेश लेने पर 25000

किश्त 7 – सरकार से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1,00,000

कुल राशि-1,50,000

🔵लाडो प्रोत्साहन योजना पात्रता 

राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।

राजकीय चिकित्सा संस्थान / जननी सुरक्षा योजना (JSY) योजना के तहत निजी चिकित्सा संस्थान में जन्म लेने वाली बालिका हो।

परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए (कुछ जिलों में आय सीमा अलग हो सकती है)।

माता-पिता की उम्र तय मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए।

बालिका के व्यस्क होने तक पहली छः किश्तें बालिका के माता-पिता/अभिभावक के बैंक खाते में एवं सातवीं किश्त बालिका के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ऑनलाईन हस्तांतरण की जायेगी

🔵 लाडो प्रोत्साहन योजना का फॉर्म कैसे भरे

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है।

📝 ऑफलाइन आवेदन:

1. नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पर जाकर

2. आवेदन फॉर्म लें।

3. जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें।

4. जमा करें और रसीद प्राप्त करें।

 

🔵 लाडो प्रोत्साहन योजना का फॉर्म कैसे भरे

11🔗 https://jansoochna.rajasthan.gov.in  पर जाइए

2. योजना सेक्शन में “लाडो योजना” खोजें।

3. फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।

4. सबमिट करें।

🔵जरूरी दस्तावेज़ (Documents Required)

बालिका का जन्म प्रमाण पत्र

माता-पिता का आधार कार्ड

जन आधार कार्ड।

परिवार की आय प्रमाण पत्र

निवासी प्रमाण पत्र

बैंक खाता जानकारी

लाभार्थी पासपोर्ट साइज फोटो

ईमेल आईडी।

मोबाइल नंबर

🔵योजना की विशेषताएँ

एक परिवार की दो बेटियों तक लाभ।

कुछ जिलों में विशेष प्रोत्साहन राशि।

बेटी के 18 वर्ष पूर्ण होने पर निश्चित राशि का भुगतान।

🔵लाडो योजना क्यों जरूरी है?

राजस्थान जैसे राज्यों में लिंगानुपात कम होने की वजह से बेटियों की संख्या घटती जा रही थी। इस योजना ने न केवल बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित किया, बल्कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने में भी अहम भूमिका निभाई है l

राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 एक बेहतरीन पहल है जो बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए और अपनी बेटियों के सुनहरे भविष्य का आधार तैयार करना चाहिए।


🔵महत्वपूर्ण लिंक

जन सूचना पोर्टल- https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ https://jansoochna.rajasthan.gov.in/

महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान -https://wcd.rajasthan.gov.in/https://wcd.rajasthan.gov.in/

 

Leave a Comment