कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025 : पात्रता ,लाभ आवेदन और प्रक्रिया

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025 : पात्रता ,लाभ आवेदन और प्रक्रिया

Kali Bai Bheel Medhavi chhatra scooty Yojana: यह योजना राजस्थान में बेटियों को प्रोत्साहन देने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जाने वालीं योजना है l जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली बालिकाओं को स्कूटी वितरण की जाती है, जिससे यातायात आने वाली  कठिनाइयों से राहत मिल सके l

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025 :
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025 :

Table of Contents

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना क्या है?

यह योजना वर्ष 2015- 16 में शुरू की गई थी। राजस्थान राज्य की मेधावी छात्राओं को राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश लेकर अध्ययन करने हेतु प्रेरित करना, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा तथा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक डिग्री परीक्षा में अधिक से अधिक अंक लाने, उनमें प्रतिस्पद्र्धा की भावना विकसित करने, उच्च अध्ययन हेतु आकर्षित करने एवं उच्च शिक्षा हेतु वाहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

कालीबाई भील तथा देवनारायण योजनाओं के अंतर्गत वर्तमान में बालिकाओं को उपलब्ध करायी जा रही स्कूटियों की संख्या को 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की घोषणा। इन बालिकाओं को Electric Scooty लिए जाने का विकल्प दिया जाना भी प्रस्तावित।

कालीबाई भील स्कूटी योजना का उद्देश्य 

  • ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना।
  • बालिका शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक असमानता को दूर करना।
  •  विद्यालय से महाविद्यालय तक बालिकाओं की निरंतरता बनाए रखना।
  • बालिकाओं को आवागमन की सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
  • बालिकाओं के बीच शिक्षा का स्तर बेहतर करना।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी पात्रता 

  1.  इस योजना में केवल बालिका ही लाभ उठा सकती है l
  2. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE).12वीं में न्यूनतम 65% एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE )12वीं में न्यूनतम 75% प्राप्तांक अनिवार्य है।
  3. राजस्थान की मूल निवासी हो 
  4. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग, EWS व अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राएं आवेदन कर सकती है l 
  5. छात्रा के माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए l

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं:

  • चयनित छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाती है।
  • स्कूटी के साथ हेलमेट 
  • 1 साल का इंश्योरेंस
  •  5 साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस
  • 2 लीटर पेट्रोल ( केवल 1 बार)

🔷 कालीबाई भील स्कूटी योजना आवेदन प्रक्रिया

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है। इसके लिए आपको राजस्थान सरकार की उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।

  •  आवेदन करने के स्टेप:
  • https://hte.rajasthan.gov.in/
  • https://hte.rajasthan.gov.in/college/govtgirlscollegedegana/KaliBaiBheelScootyScheme सेक्शन में जाएँ।
  • कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना विकल्प चुनें।
  •  New Application पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी भरें:
  • नाम
  • पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • 12वीं बोर्ड का विवर
  • कॉलेज का नाम व कोर्स
  • स्थायी पता
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • आवेदन की प्रिंट कॉपी लेकर अपने कॉलेज में जमा करें।

कालीबाई भील स्कूटी योजना आवश्यक दस्तावेज

  • 12वीं कक्षा मार्कशीट
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम
  • 12वीं पास के बाद कॉलेज प्रवेश प्रमाण पत्र प्रथम वर्ष प्रवेश का प्रमाण
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • जन आधार कार्ड कॉपी
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी खाता संख्या और IFSC कोड सहित
  • पासपोर्ट साइज फोटो
कालीबाई भील स्कूटी योजना नाम किसे चेक करें
1.चयनित छात्राओं की सूची शिक्षा विभाग पोर्टल https://hte.rajasthan.gov.in/online-scholarship पर देख सकते है ओ
  1. संबंधित कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से स्कूटी वितरण
  2. छात्रा को स्कूटी, हेलमेट, बीमा और रजिस्ट्रेशन कागज़ात सौंपे जाते हैं।

कालीबाई भील स्कूटी योजना महत्वपूर्ण  बातें

प्रति वर्ष प्रत्येक जिले में निर्धारित संख्या में स्कूटी वितरित की जाती है।

पात्र छात्रा एक ही बार योजना का लाभ ले सकती है।

केवल सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राएँ ही पात्र हैं।

आवेदन में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता हैl

योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान

यदि आवेदन करते समय कोई तकनीकी समस्या आए या आवेदन की स्थिति जाननी हो, तो आप राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग की हेल्पलाइन या अपने कॉलेज के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

📞 हेल्पलाइन नंबर:

1800-180-6127

📧 ईमेल:

dce.rajasthan@rajasthan.gov.in

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्र. कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना किसके लिए है?

उ. यह योजना राजस्थान की ग्रामीण, पिछड़े वर्ग और SC/ST/OBC/EWS वर्ग की मेधावी छात्राओं के लिए है।

प्र. योजना में कितनी स्कूटियाँ दी जाती हैं?

उ. प्रतिवर्ष हर जिले में निर्धारित संख्या में स्कूटी वितरित की जाती हैं।

प्र. क्या CBSE बोर्ड की छात्राएँ भी योजना के लिए पात्र हैं?

उ. हाँ, CBSE और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड की 12वीं पास छात्राएँ पात्र हैं।

प्र. आवेदन कैसे करें?

उ. hte.rajasthan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।

Leave a Comment